समर्पण

रेंगता रहा ‘कुछ’ रेतीली ज़मीन पर… निशान बने और विलुप्त भी कब आया ? कब गया ? किसी ने देखा ? संभवत: नहीं… कुछ विचार सरकते रहे मानस पटल पर मध्यम-मध्यम… नयी रेखा किसने खींची ? रहस्य ही रहा… पहले हल्का फिर भारी शब्दों का घेरा स्वतंत्र था अब मेरे घेरे से… -अविचल मिश्र